नई दिल्लीः कर्नाटक विधान परिषद (Karnataka MLC by-election) की तीन सीटों के लिए 30 जून को उपचुनाव होना है। कांग्रेस ने इस उपचुनाव में बीजेपी के पूर्व नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को मैदान में उतारा है। शेट्टार के साथ पार्टी ने तिप्पनप्पा कामकानूर और एन.एस. बोसेराजू।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जगदीश शेट्टार, तिप्पनप्पा कामकानूर और एन.एस. बोसेराजू की उम्मीदवारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर हुबली-सेंट्रल धारवाड़ से चुनाव लड़ा और हार गए।
ये भी पढ़ें..Kedarnath Yatra: बाबा केदारनाथ धाम में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, 57 दिन में 10 लाख ने किए दर्शन
Congress names Jagadish Shettar, Tippannappa Kamaknoor and NS Boseraju as candidates for by-elections to Lehislative Council of Karnataka pic.twitter.com/AiwZivBJpg
— ANI (@ANI) June 19, 2023