नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, सदमे में परिजन, तबीयत बिगड़ने पर ले गए थे अस्पताल

52
नाबालिग
demo pic

कर्नाटकः प्रदेश में एक चौकाने वाली घटना सामने सामने आई है। यहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। बिन ब्याही बेटी के मां बनने पर माता-पिता सदमे में हैं। हालांकि इस मामले में कर्नाटक पुलिस ने दक्षिण कन्नड़ जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में 34 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान केशव के रूप में हुई है, जो उप्पिनंगडी कस्बे के पास मदमित्तिनारू गांव का निवासी है। आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें..प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के खिलाफ माओवादियों का भारत बंद, रेल पटरियों को बम से उड़ाया

माता-पिता की माने तो उनको अपनी बेटी के आरोपी व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें संदेह था कि उसके पेट में ट्यूमर हो गया है और उसे मेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका परीक्षण करने पर डॉक्टरों ने पाया कि लड़की गर्भवती थी। बाद में नाबालिग लड़की ने एक लड़की को जन्म दिया। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग लड़की से पूछताछ के बाद पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नवजात को शौचालय में छोड़कर जा रही नाबालिग गिरफ्तार

उधर कर्नाटक के एक शहर पुलिस ने एक नाबालिग कॉलेज छात्रा को उसके नवजात बच्चे को सार्वजनिक शौचालय में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना कारवार शहर की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बाद में बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 19 साल के मोहम्मद मकबूल अम्माद नाम के एक लड़के को भी गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक बच्चे का शव पिछले सप्ताह कारवार बस स्टॉप के सार्वजनिक शौचालय से बरामद किया गया था। मामले की जांच में जुटी सिटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मामले का खुलासा किया है।

सीसीटीवी फुटेल आया सामने

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की सीसीटीवी फुटेज के सहयोग से सामने आया है कि एक नाबालिग लड़की बच्चे को सार्वजनिक शौचालय के अंदर ले गई, लेकिन बाहर लेकर नहीं निकली। लड़की और लड़के के पकड़े जाने के बाद हुई जांच में खुलासा हुआ है कि लड़की और लड़का दोनों नाबालिग हैं और एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं व दोनों के बीच बने शारीरिक सम्बंध के बाद लड़की गर्भवती हुई और बाद में उसने बच्चे को जन्म दिया। लड़की ने लोकलाज के डर से प्रसव के बाद बच्चे को सार्वजनिक शौचालय में छोड़ गई थी। ​फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)