Featured राजस्थान राजनीति

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर गहलोत बोले, जनता ने बता दिया हनुमान सबके हैं...

Ashok Gehlot Birthday Special जयपुरः कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जोरदार जीत पर खुशी जताते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि लोगों ने यह साबित कर दिया है कि भगवान हनुमान सभी के हैं, न कि केवल उनके जो भाजपा को वोट देते हैं। जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र के हरियाधना गांव में महंगाई राहत शिविर में पहुंचे गहलोत ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है। उन्होंने चुनाव परिणाम को राहुल गांधी के लोगों से जुड़ने की प्रतिक्रिया भी बताया। राजस्थान के सीएम ने कहा, "राहुल गांधी के बयान को मुद्दा बनाया गया और उनके खिलाफ सूरत में मामला दर्ज किया गया। इसके चलते उनसे सांसद पद छीन लिया गया। यह एक साजिश थी, जिसे जनता समझ चुकी है।" गहलोत ने कहा, "राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया गया। उन्हें सदन से निलंबित कर दिया गया। कर्नाटक की जनता ने अब बीजेपी को इन सभी हरकतों का जवाब दे दिया है।" ये भी पढ़ें..मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल की जरूरत पर उठाया सवाल, बोलीं- वित्तीय बचत के… चुनाव नतीजों पर उन्होंने कहा, 'जैसा सोचा था, नतीजा वैसा ही आया है। मैं दो-तीन बार कर्नाटक भी गया था। यहां राहुल गांधी को कर्नाटक की जनता बहुत प्यार दिया। यही वजह कि भारत जोड़ो यात्रा में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। जिसे देखकर साफ हो गया था कि जीत हमारी होगी।" होगा.. डीके शिवकुमार, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मेहनत रंग लाई और कांग्रेस ने कर्नाटक में जीत परचम लहराया।" बजरंग दल विवाद पर उन्होंने सवाल किया, ''क्या ऐसा है कि केवल भाजपा को वोट देने वाले ही बजरंगबली के भक्त हैं और जो भाजपा को वोट नहीं देता, वह बजरंगबली का भक्त नहीं हो सकता? कर्नाटक की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि हनुमान सबका।" उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता समझ चुकी है कि भाजपा कैसे विपक्ष की सरकारों को गिरा रही है। सीएम ने कहा, "महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक में सरकारों को गिराने का काम किया। लेकिन सफल नहीं रहे, क्योंकि काग्रेस ने यहां सरकार को गिराने नहीं दिया। जनता भाजपा की नौटंकी समझ चुकी है। इनकी इस हरकत से लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा? (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)