Karnataka Election: कर्नाटक में हर महिला वोटर तक पहुंचेगी भाजपा, बनाया ये मास्टर प्लान

0
27

bjp

नई दिल्लीः कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Election) में हर महिला वोटर तक भाजपा पहुंचेगी। इसकी रणनीति भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने तैयार की है। उन्होंने कहा है कि सभी सरकारी योजनाओं में 50 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी महिलाएं हैं। सभी महिला लाभार्थियों के साथ एक करोड़ सेल्फी नमो ऐप पर अपलोड की जा चुकी हैं।

वनथी श्रीनिवासन ने कहा कि महिला मोर्चा होने के नाते हम महिला मतदाताओं पर ध्यान देंगे. यूपी, मणिपुर, गोवा और गुजरात में बड़ा बदलाव हुआ है। इन राज्यों की महिलाओं ने भाजपा पर अभूतपूर्व विश्वास दिखाया है। वैसे तो पूरे देश की महिलाएं बीजेपी के साथ हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हर महिला मतदाता तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें..अधिवक्ता संरक्षण कानून की मांग पर केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 25 मई को

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Election) की 224 सीटों के लिए भाजपा 189 उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को जारी कर चुकी हैं। इस सूची में आठ महिला उम्मीदवारों के नाम हैं। महिला मोर्चा के कर्नाटक के हर जिले में सम्मेलन हो चुके हैं। हर बूथ पर संगठन को सक्रिय कर जिम्मेदारी बांटी गई हैं।

गौरतलब है, बीजेपी का मानना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर महिला वोटर बड़ी संख्या में भाजपा को वोट देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी हर चुनाव के बाद महिला वोटर्स का धन्यवाद करना नहीं भूलते। उनकी हर स्पीच में महिलाओं का जिक्र जरूर होता है। एक भाजपा नेता ने कहा था कि एक दौर में जहां महिला वोटर्स इंदिरा गांधी के नाम पर वोट डालती थीं वहीं अब यह मजबूत वोट बैंक पीएम मोदी के नाम पर एक साथ आता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)