Sunday, October 6, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदेशशिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ भाजपा विधायक ने की बदसलूकी, सरेआम...

शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ भाजपा विधायक ने की बदसलूकी, सरेआम दीं गालियां…देखें वीडियो

बेंगलुरुः सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां भाजपा महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है तो दूसरी उनके नेता महिलओं को खुलेआम अशब्द व धमकियां दे रहें हैं। बीजेपी नेता पार्टी को बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिर चाहे वो यूपी का श्रीकांत त्यागी हो या फिर कर्नाटक का भाजपा विधायक अरविंद लिंबाली। दरअसल कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली द्वारा एक महिला को सार्वजनिक रूप से धमकी देने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना शनिवार को बेंगलुरु से सामने आई है। विधायक लिंबावली द्वारा की गई टिप्पणियों से लोगों में आक्रोश है और वे इसकी निंदा कर रहे है।

ये भी पढ़ें..दुमका-दिल्ली मामले पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले-देश में अस्थिरता फैलाने की हो रही साजिश

महिला पर चिल्लाते हुए विधायक का वीडियो वायरल

वीडियो में भाजपा विधायक को उसपर जोर-जोर से चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। एएनआई के मुताबिक विधायक महिला को गाली भी देते हैं। विधायक से महिला कहती है आप महिला से ऐसे बात नहीं कर सकते हैं जिसपर वह और भड़क जाते हैं। वह लगातार उसपर चिल्लाते हैं। महिला भी उनको जवाब देती रहती है। महिला विधायक के पास भारी बारिश के बाद वरथुर, बेंगलुरु में उपजे हालाते के मुद्दों के बारे में अवगत कराना चाहती थी। वीडियो के अगले हिस्से में महिला को महिला पुलिसकर्मी पकड़कर थाने लेकर चली जाती हैं।

ये है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि रूथ सागे मैरी, जो कांग्रेस पार्टी के लिए भी काम करती हैं, ने शनिवार को बताया कि उसने व्हाइटफील्ड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा के दौरान भाजपा विधायक लिंबावली से जमीन पर कब्जे को लेकर बात की थी। इस दौरान वह जब विधायक को शिकायत पत्र सौंप रही थी तो वे गुस्सा हो गए और उन्होंने उससे याचिका छीनने की भी कोशिश की। रूथ ने कहा, “विधायक लिंबावली ने पुलिस को बार-बार मुझे जेल से डालने के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस मुझे थाने में घसीटते हुए ले गई और वहां मुझे बैठा दिया।”

कार्यकर्ता ने कहा कि बीबीएमपी 1971 में बनी उनकी संपत्ति को ध्वस्त करने की कोशिश कर रही है। चाहे जो भी समस्या हो, विधायक सार्वजनिक स्थान पर महिला के साथ ठीक से व्यवहार कर सकते थे। रूथ ने आरोप लगाया कि रात 10 बजे तक उसे थाने में रखा गया और कोई कॉल करने की अनुमति नहीं दी गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि विधायक लिंबावली ने उसका हाथ खींचने की कोशिश की और वह उसे मारने के लिए भी आए थे।

विधायक लिंबावली ने आरोपों से किया इंकार

वहीं अपने बचाव में लिंबावली ने कहा है कि उन्होंने केवल महिला को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। वरिष्ठ नेता और कांग्रेस विधायक दिनेश गुंडू राव ने मांग की कि राज्य महिला आयोग को इस घटना पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, राजस्व विभाग के अधिकारी पार्थसारथी ने रूथ के खिलाफ व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन में उनकी ड्यूटी में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें