Featured राजनीति

Karnataka Election 2023: 11 बजे तक 20.94 फीसदी वोटिंग, CM बोम्मई ने किया मतदान

karnataka-election- 2023 हुबलीः कर्नाटक में विधानसभा (Karnataka Election 2023) की 224 सीटों के मतदान जारी है। सुबह से पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी है। वोटर्स शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह 11 बजे तक 20.94 फीसदी मतदान हो चुका है।राजजधानी बेंगलुरु में 11 बजे तक 17.74 प्रतिशत वोट पड चुके है। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपना वोट डाला। सीएम ने अपने परिवार के साथ हावेरी जिले के शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र के सरकारी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के बाद बोम्मई ने कहा, एक तरफ विकास है तो दूसरी तरफ विकास नहीं होने के आरोप हैं। गठबंधन सरकार राज्य का विकास सुनिश्चित नहीं कर सकती है। भाजपा सरकार पर दबाव डाला गया था और पिछली कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के कारण अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा, हमने राज्य में कोविड-19 महामारी का कुशलता से प्रबंधन किया है। हमने आर्थिक प्रगति सुनिश्चित की है और कई नए कार्यक्रम दिए हैं। ये भी पढ़ें..Jhansi: सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, सात लोग गंभीर रूप से घायल उन्होंने कहा, राज्य के विकास और कल्याण के लिए लोगों के वोट की जरूरत है। एक विधायक और मुख्यमंत्री के रूप में मतदान करने में ज्यादा अंतर नहीं है। मैंने एक आम आदमी के रूप में मतदान किया है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदान करने की अपील की। आपको भी अपने घरों से बाहर निकलना चाहिए और मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इससे पहले सुबह बोम्मई अपने परिवार के साथ हुबली में अंजनेय मंदिर तथा पाश्र्व पद्मालय धाम जैन मंदिर और शिगगांव शहर में गायत्री देवी मंदिर गए। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। इससे पहले पीएम मोदी-अमित शाह लेकर राहुल गांधी तक तमाम नेताओं ने कर्नाटक विधानसभा में लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)