करीना ने फैंस के साथ साझा की तैमूर, इनाया की क्यूट सी तस्वीर

0
38

मुबंईः बाॅलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी सेकेण्ड प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही है और इस दौरान वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। शनिवार को करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने बेटे तैमूर और भांजी इनाया की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में तैमूर और इनाया खाने की टेबल के पास बैठे हुए हैं। तस्वीर में दोनों काफी खुश हैं और उनके सामने नाश्ते की प्लेट रखी हुई है।

तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने इसे मजेदार कैप्शन दिया है। करीना ने लिखा-क्या ये अमेजिंग नहीं है? ठीक है, पीछे के लड़के भी बुरे नहीं हैं! सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। तैमूर और इनाया बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड में से एक है। करीना अक्सर दोनों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें-रूट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के…

करीना कपूर खान ने अक्टूबर 2012 में अभिनेता सैफ अली खान ने शादी की थी और साल 2016 में इस कपल का एक बेटा हुआ, जिसका नाम तैमूर है। करीना कपूर खान एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। उनके नौ महीने पूरे हो गए हैं और अब वह किसी भी वक्त अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। इनाया सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू की बेटी हैं।