Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर करीना ने दी बधाई, साथ ही शेयर की...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर करीना ने दी बधाई, साथ ही शेयर की बेटे की पहली झलक

मुंबईः अभिनेत्री करीना कपूर खान ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। महिला दिवस के मौके पर करीना ने फैंस को अपने दूसरे बेटे की झलक दिखाई है। दरअसल, 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह अपने दूसरे बच्चे के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में करीना के दूसरे बच्चे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है और वह अपनी माँ करीना के कंधे पर सिर रखकर सो रहा है।

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा करने के साथ ही करीना ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें भी दी हैं। करीना ने लिखा-ऐसा कोई काम नहीं जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं, सभी महिलाओं को विमेंस डे की शुभकामनाएं। करीना की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। करीना की इस तस्वीर पर उनकी उनकी ननद सोहा अली खान ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-लव यू। अभिनेत्री करीना कपूर ने 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बेटे को जन्म दिया था। हालांकि, अब तक करीना के छोटे बेटे का नाम सामने नहीं आया है। फैंस बेबी बॉय का नाम जानने और उसका चेहरा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंःप्रियंका चोपड़ा ने पहना मां के हाथ का बुना हुआ स्वेटर,…

उल्लेखनीय है कि करीना कपूर ने अक्टूबर, 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। साल 2016 में करीना और सैफ बेटे तैमूर के माता-पिता बने । करीना कपूर खान के वर्फफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी। करीना ने इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही अक्टूबर में पूरी कर ली थी। फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस साल के अंत में रिलीज होगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें