Featured राजस्थान टॉप न्यूज़

करौली में कर्फ्यू व नेटबंदी जारी, अब तक 46 उपद्रवी गिरफ्तार, लोगों को घरों में रहने की हिदायत

जयपुरः राजस्थान के करौली (Karauli Curfew) में हिंदु नव वर्ष पर भड़की हिंसा के बाद हलाता तनाव पूर्ण बने हुए है। शहर में कर्फ्यू व नेटबंदी जारी। जरूरी सामान की प्रशासन द्वारा होम डिलेवरी कराई जा रही है। वहीं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 46 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा 21 वाहनों को भी पुलिस जब्त किया है। भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्ना कुमार खमेसरा ने सोमवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शनिवार को फुटा कोट क्षेत्र मैं बाजार करौली (Karauli Curfew) में जुलूस के दौरान पथराव के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 46 लोगों को गिरफ्तार किया और 7 लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें..पेट्रोल-डीजल के बाद उपभोक्ताओं को लगेगा करंट, जल्द ही बिजली दरों में होगी बढ़ोत्तरी

महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि पुलिस ने अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया है और सात को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें से 13 आरोपियों को घटना के संबंध में और 33 लोगों को कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 21 दुपहिया और चार पहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वह अपनी टीम के साथ तत्काल करौली पहुंचे और पुलिस अधीक्षक करौली शैलेंद्र सिंह इंदोलिया के साथ स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आगे कहा, "हमने रेंज के अन्य जिलों से आवश्यक पुलिस बल और आरएसी को बुलाया और उन्हें शांति व्यवस्था के लिए मौके पर लगाया गया है।"

कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद के लिए कई वरिष्ठ अधिकारियों को करौली भेजा गया और ये सभी अधिकारी जिला मुख्यालय करौली में तैनात हैं। आईजी खमेसरा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में पुलिस गश्त लगा कर स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च भी किया। आईजी ने कहा, "अभी स्थिति नियंत्रण में है लेकिन एहतियात के तौर पर शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।" शनिवार को हिंदू नव वर्ष दिवस के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस पर पथराव किया गया, जिसके बाद दो गुट आमने-सामने आ गए। इस घटना में कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शनिवार (2 अप्रैल) को कर्फ्यू लगा दिया गया और एहतियात के तौर पर इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)