Featured मनोरंजन

बेटी देवी के साथ सुकून भरे पल बिताते नजर आए करण, बिपाशा ने शेयर की क्यूट तस्वीर

मुंबईः बीते 12 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी की माँ बनीं फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ इंजाय कर रही हैं। इसी बीच बिपाशा ने सोशल मीडिया पर बहुत ही क्यूट पिक शेयर की है, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बिपाशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लाडली की एक झलक शेयर की है।

तस्वीर में बिपाशा की बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर पिता करण सिंह ग्रोवर के साथ सुकून भरी नींद ले रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बेबी के हाथों में पिंक गल्वस हैं और उसके हाथों से उसका चेहरा छिपा हुआ है। तस्वीर के साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, यह प्यार है…माय हार्ट। तस्वीर में बाप-बेटी की बॉन्डिंग देख बिपाशा और करण के फैंस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

ये भी पढ़ें..बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं आर्यन, खुशी से झूमे...

गौरतलब है कि अभिनेत्री बिपाशा बासु ने 30 अप्रैल, 2016 को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। शादी के छह साल बाद बिपाशा और करण अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी देवी के माता-पिता बने। बेटी के माता-पिता बनकर करण और बिपाशा बहुत ही खुश और उत्साहित हैं और अपनी पैरेंटिंग लाइफ इंजॉय कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)