कंवर पाल बोले- हरियाणा में तीसरी बार बनने जा रही बीजेपी सरकार, बिल्कुल अलग होगी स्थिति

33
kanwar-pal-said-bjp-government-which-going-formed

यमुनानगरः कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव में बोले गए झूठ को जनता अब जान चुकी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में स्थिति लोकसभा चुनाव से बिल्कुल अलग होगी और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यह बात हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल (Kanwar Pal) ने जगाधरी में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कही।

जनता जान चुकी है कांग्रेस का झूठ

शनिवार को जगाधरी स्थित अपने आवास पर कृषि मंत्री कंवर पाल ने कांग्रेस के 70 पार के नारे के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अब कोई भी नारा दे, लेकिन कांग्रेस में ऐसी कोई विशेषता नहीं है। कांग्रेस 90 पार भी कह सकती है, लेकिन इस समय कांग्रेस की स्थिति प्रदेश में अच्छी नहीं है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सभी पार्टियों से हाथ मिलाकर 5 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में स्थिति बिल्कुल अलग होगी। क्योंकि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में संविधान के नाम पर, आरक्षण खत्म करने के नाम पर, घर-घर पैसा देने की बात कहकर ऐसे अनेक झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया है और गरीब आदमी को डरा दिया है।

यह भी पढ़ेंः-मायावती ने कहा- दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ हो रही कार्रवाई उचित, सपा पर साधा निशाना

भाजपा में राष्ट्रहित सर्वोपरि

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के सारे झूठ जनता के सामने उजागर हो चुके हैं। इसलिए जिन लोगों ने लोकसभा में कांग्रेस को वोट दिया था, वे अब विधानसभा में वोट नहीं देंगे। क्योंकि जनता कांग्रेस पार्टी की सच्चाई जान चुकी है। कांग्रेस में गुटबाजी पर मंत्री ने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस की संस्कृति है और उन्हें इससे कोई ऐतराज नहीं है, इसमें उनका भला है। भाजपा में एकता में ही भला है। उन्होंने कहा कि जो लोग साथ मिलकर चलते हैं, वे देश को आगे ले जाते हैं। जब कांग्रेस खुद एकजुट नहीं है, तो वह जनता के लिए क्या करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति स्वार्थ के लिए होती है, लेकिन भाजपा में राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)