उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

अब कानपुर में लड़कियों का नहाते समय बनाए अश्लील वीडियो, मोबाइल देखकर उड़ गए होश

कानपुरः चंडीगढ़ में हुई घटना एक बार फिर दोहराई गई है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है, यहां एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों का बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाते हुए एक सफाई कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा गया है। यह घटना यहां तुलसी नगर इलाके में स्थित एक छात्रावास में हुई जहां मेडिकल की छात्राएं रह रही हैं। यहां आरोपी ने कथित तौर पर बाथरूम में लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाया।

ये भी पढ़ें..छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 6 अक्टूबर से, 14 तरह के पारम्परिक खेलों में दम दिखाएंगे प्रतिभागी

वहीं रंगे हाथ पकड़े गए सफाई कर्मचारी का मोबाई देख लड़कियों के होश उड़ गए। इस दौरान लड़कियों ने जमकर बवाल काटा। फिलहाल छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत के मुताबिक, हॉस्टल के सफाई कर्मचारी ने हॉस्टल में लड़कियों के कई अश्लील वीडियो बनाए।

गुरुवार को लड़कियों में से एक ने कर्मचारी को चुपके से वीडियो बनाते देखा और उसका फोन छीन लिया। लड़की ने कथित तौर पर ऐसे कई वीडियो देखे जिससे उनके होश उड़ गए। फिर शिकायत दर्ज करने के लिए निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने कहा कि लड़कियों की ओर से शिकायत मिली है और मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

छात्राओं पर ही उठाए सवाल

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया लेकिन हॉस्टल के मालिक मनोज पांडे और हॉस्टल की वार्डन ने ही छात्राओं के चरित्र पर सवाल उठा दिए। छात्राओं की माने तो हॉस्टल के मालिक और वार्ड में सफाई कर्मी का बचाव करते हुए छात्राओं पर तमाम तरीके के आरोप लगाए।लेकिन मामला बढ़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने ऋषि को हिरासत में ले लिया। क्योंकि हॉस्टल के असल मालिक पुलिस विभाग के एक अधिकारी हैं ऐसे में पुलिस ने वफादारी निभाते हुए इस मामले को रफा-दफा करने की भरपूर कोशिश की। लेकिन छात्राओं के विरोध और हंगामे के चलते पुलिस कुछ ना कर पाई।

बता दें कि इससे पहले मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से भी ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां की एक लड़की ने हॉस्टल की साथी लड़कियों के नहाते हुए न्यूड वीडियो बनाकर शिमला एक लड़के को भेज दिया। उस लड़के ने इन छात्राओं के न्यूड वीडियो को वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही लड़कियों को मिली तो 8 लड़कियों ने सुसाइड करने की कोशिश की है। बाद में पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)