Home फीचर्ड कमलनाथ का शिवराज पर तंज, बोले- MP में भी मिलेगा ‘बजरंग बली’...

कमलनाथ का शिवराज पर तंज, बोले- MP में भी मिलेगा ‘बजरंग बली’ का आशीर्वाद

 Kamal Nath taunts Shivraj on Karnataka victory

कर्नाटक:  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत से मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। इस बीच, कर्नाटक में कांग्रेस की अविश्वसनीय जीत पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर तंज कसा है।

मध्य प्रदेश में  भी मिलेगा बजरंग बली का आशीर्वाद

मीडियाकर्मियों से बता करते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी ने कर्नाटक में जिन आठ सीटों पर प्रचार किया उनमें से छह पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश में भी यही होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत ने उत्तर भारत को रास्ता दिखाया है और मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस को ‘बजरंग बली’ का आशीर्वाद मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक बुद्धिजीवियों का केंद्र है। कांग्रेस को जितनी सीटें मिलीं, बीजेपी को उसकी आधी भी नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें-नवनिर्वाचित महापौर गणेश केसरवानी बोले-BJP ने चुनाव नहीं प्रयागराज की जनता का जीता दिल

गौरतलब है कि देश में राजनीतिक अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस के लिए कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में जीत के कई मायने हैं। हिमाचल के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। देश भर में राजनीतिक संकट का सामना कर रही कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। लगातार चुनावों में हार का सामना कर रही कांग्रेस के लिए पहले हिमाचल प्रदेश और अब कर्नाटक का चुनाव आने वाले चुनाव के लिए  संजीवनी साबित हो सकता है।

रिपोर्ट- अर्जिता मिश्रा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version