एक देश एक चुनाव पर कमलनाथ का बड़ा बयान, बोले- राज्यों की भी मंजूरी जरूरी

11

 

भोपाल: एक देश एक चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ का बड़ा बयान सामने आया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नीमच दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने एक देश एक चुनाव को लेकर कहा कि जहां बीजेपी की सरकार है, वहां विधानसभाएं भंग की जा सकती हैं। बता दें कि कमल नाथ आगामी चुनाव के लिए नीचम में हैं। इस दौरान वह एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसके लिए न सिर्फ संविधान में संशोधन बल्कि राज्यों की मंजूरी भी जरूरी है। शुक्रवार को नीमच में मीडिया से बात करते हुए कमल नाथ ने देश में हो रहे चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘सिर्फ संविधान में संशोधन से यह संभव नहीं है, इसके लिए राज्यों को अपनी मंजूरी देनी होगी।’ कमल नाथ के मुताबिक, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे बीजेपी शासित राज्यों में वे अपनी-अपनी विधानसभाओं को भंग करने के लिए कैबिनेट में फैसले ले सकते हैं और प्रस्ताव पारित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप किसी भी राज्य विधानसभा का कार्यकाल कम नहीं कर सकते।

कमलनाथ नीमच में रोड शो करेंगे

आपको बता दें कि कमलनाथ आज नीमच दौरे पर हैं। यहां कमलनाथ ने रोड शो के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। रोड शो के दौरान कई जगहों पर कमलनाथ का स्वागत किया गया। इसके बाद वह एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पूरे शहर में बैनर-पोस्टर लगाये गये थे। इसमें कांग्रेस की गुटबाजी साफ नजर आ रही है। इसके चलते शहर में पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन के संकेत देने वाले पोस्टर भी फाड़ दिये गये हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)