Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमयुवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पिता और मौसी को ठहराया जिम्मेदार

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पिता और मौसी को ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्लीः कल्याणपुरी इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान रिंकू (28) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में रिंकू ने अपने पिता व मुंहबोली मौसी को मौत का जिम्मेदार बताया है। दरअसल रिंकू अपनी पत्नी को शराब पीकर पीटता था। इस बात से उसका पिता नेत्रपाल खफा रहता था। उसने बेटे को समझाने का खूब प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। परेशान होकर रिंकू के पिता ने एक सप्ताह पूर्व मुंहबोली मौसी की मदद से उसकी पत्नी को पंजाब स्थित उसके मायके भेज दिया।

इस बात से नाराज होकर उसने शराब के नशे में फांसी लगा ली। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद रिंकू का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। उसके दोस्तों व बाकी परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक रिंकू परिवार के साथ कल्याणपुरी 19-ब्लॉक में रहता था। इसके परिवार में पिता नेत्रपाल, पत्नी, चार साल का बेटा और अन्य सदस्य हैं। रिंकू और नेत्रपाल राज मिस्त्री का काम करते थे। कुछ वर्ष पूर्व रिंकू काम के सिलसिले में पंजाब गया था। वहां से वह प्रेम विवाह कर दिल्ली लौट आया था। दोनों ठीक-ठाक रहते थे। इस बीच रिंकू को शराब की लत लग गई। वह शराब के नशे में पत्नी को पीटता था।

यह बात रिंकू के पिता नेत्रपाल को बेहद अखरती थी। वह अपने बेटे को समझाता था। लेकिन बार-बार समझाने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। एक सप्ताह पूर्व गुस्से में नेत्रपाल ने रिंकू की मुंहबोली मौसी के जरिये बहू को पंजाब उसके मायके भेज दिया।

इस बात से रिंकू गुस्सा हो गया। वह बार-बार पिता व मौसी को इसके लिए दोषी ठहराता रहा। सोमवार देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। घर में आकर भी उसने शराब पी। इसके बाद वह सो गया। सुबह के समय नेत्रपाल बेटे को उठाना गया तो वह फंदे से लटका था।

यह भी पढ़ेंः-रेलवे ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किए देश के 1,213…

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद रिंकू का शव फंदे से उतारा। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में उसने पिता व मौसी को मौत का जिम्मेदार बताया है। रिंकू के कमरे से पुलिस को शराब की कई बोतले बरामद हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे में धुत होकर रिंकू ने फांसी लगाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें