Saturday, April 12, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशKalka-Shimla NH: आज बहाल हो सकता है कालका-शिमला हाईवे, मलबा हटाने का...

Kalka-Shimla NH: आज बहाल हो सकता है कालका-शिमला हाईवे, मलबा हटाने का काम जारी

kalka-shimla-highway

शिमला: प्रदेश में पिछले दिनों भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुई सड़कें अभी भी बहाल नहीं हो पाई हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में बंद सड़कें न खुलने से लोगों को यातायात में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, मंगलवार सुबह तक राज्य में दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 201 सड़कें भूस्खलन से अवरुद्ध हैं। पंडोह में भूस्खलन से मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। इसी तरह, सोलन जिले के चक्की मोड़ पर भूस्खलन के कारण कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग एक सप्ताह के लिए अवरुद्ध हो गया है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाने का काम जारी है और आज दोपहर तक इसके बहाल होने की संभावना है। सबसे अधिक 70 सड़कें शिमला जिले में बंद हैं। कुल्लू जिले में 51, मंडी में 40, सिरमौर और सोलन में 11-11, चंबा में 7, कांगड़ा में छह और किन्नौर में पांच सड़कें अवरुद्ध हैं। इसके अलावा राज्य में 32 बिजली ट्रांसफार्मर और 32 पेयजल परियोजनाएं भी ठप पड़ी हैं।

ये भी पढ़ें..Solan Accident: सोलन में दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले चार दिन मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, इस दौरान कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सीजन के दौरान व्यापक बारिश ने भारी तबाही मचाई है। राज्यभर में बारिश से संबंधित विभिन्न दुर्घटनाओं में 216 लोगों की जान चली गई है। इनमें 58 लोगों की मौत बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई। राज्य में अब तक भूस्खलन की 80 और बाढ़ की 53 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें