Featured मनोरंजन

नये साल पर काजल अग्रवाल ने दी गुड न्यूज, पति गौतम ने पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

मुंबईः अभिनेत्री काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस साल उनके पहले बच्चे का जन्म होगा। काजल अग्रवाल प्रेग्नेंट हैं, यह जानकारी उनके पति गौतम किचलू ने सोशल मीडिया पर दी। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं।

हालांकि, शनिवार की शाम को किचलू ने पुष्टि की है कि वे 2022 में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। किचलू ने इंस्टाग्राम पर काजल की एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, 2022 आपको देख रहा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंट लेडी का एक इमोजी साझा किया काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने अक्टूबर 2020 में मुंबई में शादी की थी।

यह भी पढ़ें-Bulli Bai ऐप के यूजर को होस्टिंग प्लेटफॉर्म ने किया ब्लॉक

वर्कफ्रंट की बात करें तो, काजल चिरंजीवी की ‘आचार्य’ में तेलुगु स्टार राम चरण के सह-कलाकार के रूप में दिखाई देंगी। उनके पास घोस्टी, उमा और हे सिनामिका भी हैं। बॉलीवुड में काजल संजय गुप्ता की जॉन अब्राहम स्टारर गैंगस्टर ड्रामा ‘मुंबई सागा’ में नजर आई थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)