Justin Bieber के घर गूंजी किलकारी, पत्नी हैली ने दिया बेटे को जन्म

32
justine-biber

Justin Bieber Baby News: पॉप स्टार सिंगर Justin Bieber के घर किलकारी गूंजी है। जस्टिन की पत्नी हैली बीबर ने बेटे को जन्म दिया है। वहीं ये खुशखबरी कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए फैंस को दी। बता दें, कपल ने शादी के छह साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। वहीं इसके पहले कपल ने मई में फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की थी।

साल 2018 में हुई थी दोनों की शादी  

गौरतलब है कि, Justin Bieber और Hailey Bieber ने साल 2018 में शादी की थी। वहीं अब दोनों की जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। दोनों माता-पिता बन गये है। जस्टिन ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बच्चे के नाम का खुलासा भी कर दिया है। दरअसल जस्टिन ने एक फोटो पोस्ट किया और साथ में लिखा कि, ‘हमारे घर में आपका स्वागत है बेबी।’ वहीं जस्टिन ने बच्चे का नाम ACK ब्लूज़ बीबर रखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber)

 ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के ‘गब्बर’ शिखर धवन ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास, सामने आई ये बड़ी वजह

नन्हें मेहमान को यूजर्स ने दिया प्यार   

Justin Bieber और Hailey Bieber के फैंस उनके घर में नन्हे मेहमान के आने की खबर सुनकर बेहद खुश हैं। पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में सभी बधाई दे रहे हैं। वे बच्चे के नाम की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जस्टिन और हेली हम आपके लिए बहुत खुश हैं। हम जानते हैं कि आप एक अद्भुत माता-पिता होंगे। भगवान आपके परिवार की सदैव रक्षा करें।’ लिटिल जैक को यूजर्स खूब प्यार दे रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)