Featured दुनिया मनोरंजन

भूकंप के वक्त जापान में थे Jr NTR, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Jr NTR: नए साल के मौके पर जापान में भूकंप आया है जिसकी वजह से जापान के लोगों में दहशत का माहौल हो गया था। जापान में भूकंप की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में थी। जापान में जिस वक्त भूकंप आया था उस वक्त साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार जूनियर एनटीआर वहीं थे। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, इशिकावा और आसपास के तटीय क्षेत्रों में भूकंप के कई झटके आए थे। इनमें से एक की तीव्रता सबसे अधिक रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई।

Jr NTR ने दी जानकारी

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद अभिनेता जूनियर एनटीआर भारत वापस लौट आए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। जिसमें अभिनेता ने लिखा कि, वो सुरक्षित भारत लौट आए हैं। उन्होंने लिखा है कि, 'आज जापान से घर लौटा और वहां आए भूकंप से स्तब्ध हूं। मैंने पिछला पूरा सप्ताह वहीं बिताया और इस भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। मजबूत रहो, जापान। ये भी पढ़ें: नीरज दौनेरिया बोले- लव जिहाद और लैंड जिहाद से मुक्त कराएंगे देश

फैंस मांग रहें सलामती की दुनिया

अभिनेता के इस पोस्ट पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जिसमें ज्यादातर लोग उनकी सलामती की दुनिया मांग रहे हैं। अगर हम बात करें जूनियर एनटीआर के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनकी ​जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म देवारा है, जिसका पहला लुक मेकर्स ने नए साल के मौके पर शेयर किया था। जूनियर एनटीआर के इस लुक को देखने के बाद अब फैंस को उनकी इस फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार हैं। जूनियर एनटीआर की पिछली रिलीज फिल्म की अगर बात करें तो वो ट्रिपल आर थी। जिसको दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म में ना सिर्फ कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त किया बल्कि फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार आस्कर से भी नवाजा गया था। ट्रिपल आर का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)