समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं जूही सिंह, वंदना यादव उपाध्यक्ष नामित

153

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जूही सिंह को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है। जूही सिंह के अध्यक्ष घोषित होने के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर वंदना यादव का नाम घोषित किया गया है। वंदना यादव मध्य प्रदेश से आती हैं और बालाघाट क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को बढ़ाने का कार्य करती रही हैं।

समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने में जूही सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। बीते दिनों उन्होंने लखनऊ में समाजसेवी सैय्यद जरीन जैसे कई चेहरों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी थी। डिम्पल यादव ने भी जूही सिंह के कार्यो की तारीफ की थी।

यह भी पढ़ें-आईपीएस पीके अग्रवाल बने हरियाणा के 32वें डीजीपी, राष्ट्रपति मेडल से…

उल्लेखनीय है कि सपा में महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद करीब चार वर्ष से रिक्त चल रहा था। पार्टी ने चार वर्ष से महिला मोर्चा को भंग कर रखा था। अब जूही सिंह तथा वंदना यादव के रूप में तैनाती के बाद इसे गतिषीलता मिलेगी। समाजवादी पार्टी ने इनकी नियुक्ति करने के साथ ही निर्देश दिया है कि पार्टी के संविधान के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शीघ्र गठन कर अनुमोदन प्राप्त किया जाए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)