देश Featured

जेपी नड्डा का Himachal दौरा, सोलन व शिमला के कार्यक्रमों में शामिल होंगे 11 हजार कार्यकर्ता

JP Nadda's visit to Himachal: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं संसदीय क्षेत्र शिमला के प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल प्रदेश दौरे से कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा। उन्होंने गुरुवार को कहा कि JP Nadda हिमाचल प्रदेश के सोलन और शिमला में कार्यक्रम करेंगे। सोलन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिला सिरमौर से 5000 कार्यकर्ता तथा जिला सोलन से 6000 कार्यकर्ता भाग लेंगे। करीब 1100 वाहनों में ये कार्यकर्ता सोलन पहुंचेंगे।

शिमला में बनाएं जाएंगे खंड

उन्होंने कहा कि शिमला के पीटरहॉफ में होने वाले दूसरे कार्यक्रम में महासू से 3000 कार्यकर्ता और शिमला से 2500 कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं, महासू से लगभग 600 वाहन तथा कसुम्पटी तथा शिमला ग्रामीण से 300 वाहन शिमला पहुंचेंगे, जिनमें भाजपा कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने आएंगे। शिमला में भाजपा के मंडल अनुसार खंड भी बनाएं जाएंगे। यह भी पढ़ें-Weather Update: हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी, ऊना में स्कूलों का समय बदला

कार्यकर्ताओं में उत्साह

सुखराम ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नेता को देखने और तीन बड़े राज्यों की जीत पर बधाई देने के लिए दूर-दराज के इलाकों से भाजपा कार्यकर्ता खुद अपने वाहनों से आएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और दोनों स्थानों पर मंच तैयार हो चुका है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)