हिमाचल में गरजे जेपी नड्डा, बोले- इस बार राज नहीं, रिवाज बदलेगी जनता

26

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी और कुटलैहड़ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार हिमाचल में राज नहीं, रिवाज बदलेंगे। हमने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी रिवाज बदला है। असम, मणिपुर, गोवा में भी हमारी सरकार फिर से बनी है। हिमाचल में भी रिवाज बदलेंगे और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से भारी बहुमत से बनेगी।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता से हिमाचल प्रदेश में नया इतिहास लिखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार पुनः डबल इंजन वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हिमाचल प्रदेश से विशेष नाता है। वे जब बाबा केदार का दर्शन करने गए थे तो हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर गए थे जो उन्हें चंबा जिले की हमारी एक जनजाति माता ने अपने हाथ से बना कर गिफ्ट किया था।

ये भी पढ़ें..देव दीपावली पर पुख्ता रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, गंगा तट पर नहीं…

आम आदमी पार्टी पर जोरदार निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि एक पार्टी (आम आदमी पार्टी) यहाँ राजनीतिक पर्यटन के लिए आई लेकिन चुनाव का आगाज होने से पहले ही आत्मसमर्पण करते हुए यहाँ से चली भी गई। क्रीज पर टिकी ही नहीं। आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि दिल्ली और पंजाब यहाँ से नजदीक है। हिमाचल की जनता को उनकी हकीकत समय रहते ही पता चल गई। कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस मतलब करप्शन और कमीशन। करप्शन, कमीशन और कांग्रेस एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। भारतीय जनता पार्टी सेवा भाव से काम करती है, कांग्रेस सत्ता का मेवा खाने के लिए काम करती है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…