Joshimath Landslide : जोशीमठ में भूस्खलन ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, डर के साये में जी रहे लोग

20
joshimath-landslide

Joshimath Landslide : पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला जोशीमठ का है जहां, जोशीमठ ब्लॉक में पानी भर जाने से गांव के लोग एक बार फिर भूस्खलन की समस्या की वजह से अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

लगातार बढ़ रहा भूस्खलन का खतरा   

जानकारी के अनुसार, पगनो गांव पिछले साल अगस्त से लगातार दरार और भूस्खलन का दंश झेल रहा है। वहीं अब तेज बारिश की वजह से यहां भूस्खलन की समस्या और बढ़ गई है। यहां ऊंची पहाड़ियों से पत्थर गिरकर पगनो गांव में आ जाते हैं और इस वजह से घरों को जाने वाले रास्ते भी बंद हो जाते हैं। कई बार लोग मौत का शिकार भी हो जाते हैं। यही नहीं, मलबे के साथ जहरीले सांप और बिच्छू भी ग्रामीणों के घरों तक पहुंच जाते हैं, जिस कारण ग्रामीणों की जान का खतरा और भी बढ़ जाता है।

घर छोड़ने पर मजबूर हो रहे लोग 

जानकारी देते हुए ग्रामीण ने बताया कि, शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद एक बार फिर से पगनो गांव में भूस्खलन हुआ। पहाड़ों से गिरा मलबा पगनो गांव में मौजूद घरों पर आकर गिरा है, जिससे उनके घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, “भूस्खलन की समस्या यहां लगातार बनी रहती है। इस कारण पूरे गांव को डर के साये में अपनी रात काटनी पड़ती है। यही नहीं, प्रशासन की ओर से भी ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम भी नहीं उठाए गए हैं। यहां तक लैंडस्लाइड से लोग अपना घर छोड़ने पर भी मजबूर हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Uttrakhand Landslide : बदरीनाथ हाइवे पर हुआ लैंडस्लाइड, जगह-जगह फंसे 700 श्रद्धालु

2023 में धंस गई थी जमीन   

बता दें, पिछले महीने, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने उत्तराखंड सरकार को चमोली जिले में स्थित जोशीमठ में भूमि धंसने और दरारों की समस्या के समाधान के लिए की गई कार्रवाई पर एक हलफनामा प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। यहां जनवरी 2023 की शुरुआत में जमीन धंस गई थी, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में निवासियों को अपनी जगह छोड़नी पड़ी थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)