Featured मनोरंजन

‘पठान’ से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक आउट, डेयरिंग अंदाज में नजर आए एक्टर

मुंबईः शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों मेकर्स ने फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक जारी किया था। वहीं अब मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है।

यह फर्स्ट लुक एक मोशन पोस्टर है, जिसे जॉन अब्राहम ने फैंस के साथ साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-मैं अपने एक्शन को अब बोलने दूंगा। यशराज के 50 सालों के साथ पठान का सेलिब्रेशन, आपकी बिग स्क्रीन पर 2023 में। फिल्म के इस फर्स्ट लुक में जॉन हाथ में बंदूक लिए धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें..कर्मचारियों की हड़ताल का असर, रिटायर अफसरों को सौंपी जा रहीं...

उनका ये डेयरिंग अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…