राजस्थान क्राइम

12 साल की बच्ची बनी मां, लॉकडाउन में सहपाठी ने किया था दुष्कर्म

जोधपुर: राजस्थान में एक बेहद चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां जोधपुर जिले में 12 साल की बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मासूम के मां बनाने के बाद घर वाले सदम में हैं। फिलहाल लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रहा है।

ये भी पढ़ें..कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच बढ़ रहा मलेरिया का प्रकोप, 2600 लोगों में पुष्टि

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में उसके साथ पढने वाले एक किशोर ने दुष्कर्म किया था।मामले में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा ने संज्ञान लिया है। घटना को लेकर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष और बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने इस बच्ची के परिजन से अस्पताल में मुलाकात की। घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

साथ पढ़ने वाले किशोर ने किया था दुष्कर्म

बता दें कि बालेसर पुलिस थाना क्षेत्र में एक 12 साल की बच्ची के साथ उसके संग पढने वाले एक किशोर ने लॉकडाउन के समय दुष्कर्म किया था। इससे बच्ची को गर्भ ठहर गया अब यह बच्ची मां बन गई है। उसे अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनिवाल, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धनपत गुर्जर आदि अस्पताल पहुंचे है। पुलिस के आलाधिकारियों को भी घटना से अवगत करवाया गया है। उधर इस मामले के सामने आने के बाद घर वाले सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)