Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशJharkhand: झामुमो की नई कार्यकारिणी घोषित, शिबू सोरेन ने जारी किया पत्र

Jharkhand: झामुमो की नई कार्यकारिणी घोषित, शिबू सोरेन ने जारी किया पत्र

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने नई कमिटी की घोषणा की है। घोषित कमिटी में आठ उपाध्यक्ष ,10 महासचिव, सात सचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो प्रवक्ता और 30 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगह दी गई है।

इस संबंध में रविवार को पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन की ओर से पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार उपाध्यक्ष नलिन सोरेन ,प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ,चंपई सोरेन ,रूपी सोरेन ,मथुरा प्रसाद महतो ,सविता महतो, बैजनाथ राम सरफराज अहमद को बनाया गया है। जबकि महासचिव के रूप में विजय सिंह, फागु बेसरा, विनोद कुमार पांडे (प्रवक्ता),सुप्रियो भट्टाचार्य (प्रवक्ता),सीता सोरेन, दीपक बिरूआ ,सुदिव्य कुमार सोनू ,मिथिलेश कुमार ठाकुर, चमरा लिंडा और बाबूलाल सोरेन शामिल है।

यह भी पढ़ेंः-Giridih: गिरिडीह बस हादसे की होगी जांच, खलासी समेत 5 की हुई मौत

इसी प्रकार सचिव योगेंद्र प्रसाद ,नंदकिशोर मेहता ,अभिषेक प्रसाद पिंटू, संजीव बेदिया,जोबा मांझी, संतोष रजवार और समीर मोहंती को बनाया गया है। जबकि कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पांडे और प्रवक्ता प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह और मनोज कुमार पांडे को बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजय हांसदा,महुआ मांझी ,रविंद्र नाथ महतो ,हेमलाल मुर्मू, लोबिन हेंब्रम ,मोहन कर्मकार , डॉक्टर कमल नयन सिंह , निरल पूर्ति, रामदास सोरेन, हिदायतुल्लाह खान, अमितेश सहाय, दशरथ गगराई ,बसंत सोरेन , हफीजुल हसन , बेबी देवी ,सुमन महतो, निजामुद्दीन अंसारी ,सुखराम उरांव ,भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी ,जिगा होरो ,विकास सिंह मुंडा ,संजीव सरदार ,दिनेश विलियम मरांडी ,राजू गिरी ,गणेश चौधरी ,मनोज यादव, अंजलि सोरेन, परेश मरांडी और बिट्टू मुर्मू शामिल है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें