Home अन्य क्राइम Rape: महिला का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर करता रहा रेप

Rape: महिला का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर करता रहा रेप

rape

Rape, जींद: हरियाणा के जींद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात जीरो एफआईआर दर्ज कर दिल्ली पुलिस को भेज दी है, क्योंकि घटना दिल्ली में हुई थी।

Rape: ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म

शहर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2022 में वह दिल्ली के बुआना गई थी। वहां सोनीपत के विजय ने उसे नशीला पदार्थ देकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और कई बार दुष्कर्म किया। उसे बंधक बनाकर भी रखा गया।

Delhi Rape: महिला का शिकायत पर दर्ज की रिपोर्ट

आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो सार्वजनिक कर देंगे। पीड़िता का आरोप है कि विजय के जीजा, उसकी मां और कुछ अन्य आरोपियों ने विजय की मदद की। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने विजय के खिलाफ दुष्कर्म, शिवानी की मदद करने, विजय के जीजा, उसकी मां समेत विभिन्न धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर दिल्ली पुलिस को भेज दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version