Jharkhand: एथलेटिक्स एसेसमेंट कैंप के लिए झारखंड के 52 एथलीटों का चयन

0
25

athletics-jharkhand

रांची : भारतीय एथलेटिक्स महासंघ, नई दिल्ली की ओर से दिनांक 10 से 12 फरवरी 2023 तक आयोजित राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, पटना के आधार पर 20 जून से 05 जुलाई तक पूर्वी क्षेत्र का जोनल असेसमेंट कैंप लगाया गया है। इसका आयोजन पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग में झारखंड राज्य से 20 लड़कियों और 32 लड़कों सहित कुल 52 एथलीटों का चयन किया गया है। चयनित सभी खिलाड़ियों को झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

बालिका वर्ग में इनका चयन : सिया कुमारी, अदिति दास, अनीशा, स्नेहा कुमारी, रितु कुमारी (बोकारो), प्रेरणा पन्ना, सुगंती (लोहरदगा), सुहानी सिंह, आर्य सिंह (पलामू), लीला टुडू (गोड्डा), तनीषा कुमारी (रामगढ़)। ), प्रियंका कुमारी (गुमला), अंजली कुमारी (हजारीबाग), सबिता मुर्मू, आरती कुमारी, प्रियंका कुमारी (जामताड़ा), क्रांति कुमारी (चतरा), चिंतामणि तूती (साहेबगंज), सोनम कुमारी (रांची), सानिया प्रवीण (धनबाद)।

ये भी पढ़ें..राष्ट्रीय धरोहर नहीं बन सकता ब्रह्मा मंदिर, हाई कोर्ट में ASI ने दी जानकारी

बालक वर्ग : आशुतोष ठाकुर, हेमंत कुमार, रोहित उरांव, (पलामू), सुरजीत कुमार, रोहित कुमार, रहीम अंसारी, विक्की लोहरा (जामताड़ा), हिमांशु कुमार सिंह (पूर्वी सिंह भूम), रिशु राज, मोनू कुमार (धनबाद), अनित उरांव, आकाश दीप किंडो, साकेत मिंज (गुमला), राहुल बोबोंगा, केशव चंद्र महतो (पश्चिम सिंह भूम), अलदीप महतो, अमन महतो, निखिल नायक (रांची), प्रयाग महतो (सिमडेगा), विकास महतो, विशाल कुमार, संजीव भारती , रिजवानुल होदा, (बोकारो), संगम कुमार, करण कुमार (गोड्डा), पवन कुमार (लातेहार), अनीस कुमार (साहेबगंज), सूरज कुमार, निशांत भगत (लोहरदगा), अंकित (पूर्वी सिंह भूम), निखिल उरांव (चतरा) ,धीरज कुमार (गिरिडीह)।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)