Jharkhand weather: झारखंड में पांच दिन जमकर होगी बारिश, इन जिलों में अलर्ट

20

rain-in-jharkhand

रांची: झारखंड में फिलहाल मानसून सक्रिय है। शनिवार शाम से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तापमान गिर गया है। रविवार सुबह भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है।

रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य में छह अक्टूबर तक जमकर बारिश (Jharkhand weather update) होगी। कुछ जिलों के लिए येलो और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश (Jharkhand weather update) की संभावना जताई है। इनमें गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूमि, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, देवघर, कोडरमा जिले शामिल हैं। गढ़वा और पलामू में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़ें..दवा कारोबारी मामलाः कहानी में आया नया मोड़, पुलिस ने दर्ज किया एक और केस

24 घंटे से हो रही बारिश

झारखंड में लगातार हो रही बारिश (Jharkhand weather update) से मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी रांची के साथ ही रामगढ़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, सराइकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है।

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 2 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। अलर्ट अवधि के दौरान किसानों को खेतों में जाने से बचना चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)