देश Featured

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून सक्रिय, 29 जुलाई तक जमकर बरसेंगे मेघ

jharkhand-weather-update रांची: झारखंड के अधिकांश जिलों में हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश (Jharkhand Weather) हो रही है। लंबे अंतराल के बाद झारखंड में मानसून सक्रिय हुआ है, इसीलिए बारिश हो रही है। बारिश से पूरे राज्य में तापमान में गिरावट आई है। राज्य में गोड्डा और पाकुड़ ऐसे हैं, जहां तापमान 35 डिग्री से ऊपर है। राजधानी रांची का तापमान 28 डिग्री है। रविवार सुबह से ही रांची में काले बादल छाये हुए हैं। बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो रही है। मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में 29 जुलाई तक अच्छी बारिश (Jharkhand Weather) होगी। इसका असर राजधानी में भी दिखेगा। लगभग पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। चाईबासा जिले में भी कई जगहों पर भारी बारिश (Jharkhand Weather) हुई। चाकुलिया में सबसे अधिक करीब 97 मिमी बारिश हुई। राजधानी रांची में शनिवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही। यहां करीब सात मिमी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 29 जुलाई तक राज्य में मौसम इसी तरह बना रहेगा. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। ये भी पढ़ें..Deoghar Shravani Mela 2023: सम्मानित किए गए 506 पुलिसकर्मी, 39 निलंबित

पलामू में अब तक 130 मिमी बारिश

वर्ष 2022-23 में सूखे की मार झेल रहे पलामू के किसान अभी उबर भी नहीं पाये हैं कि चालू वर्ष में मानसून (Jharkhand Weather) ने एक बार फिर उन्हें दगा दे दिया है. जिले में अब तक धान की रोपनी नहीं हो पायी है। जिन लोगों ने निजी व्यवस्था से धान की रोपनी की है, वे अब सूखने लगे हैं। वर्षा के आंकड़े यह भी बताते हैं कि जिले में वर्षा की स्थिति काफी भयावह है। जुलाई माह में सामान्य वर्षा 344.7 मिमी के मुकाबले 21 जुलाई तक मात्र 130 मिमी बारिश हुई है। पाटन, पड़वा, मेदिनीनगर, चैनपुर, लेस्लीगज, सतबरवा, हरिहरगंज, पिपरा और तरहसी ऐसे प्रखंड हैं, जहां 85 मिमी से कम बारिश दर्ज की गयी है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)