देश Featured

Weather Update: ठंड के साथ अब बारिश की संभावना, 3 दिन होगी रिमझिम बरसात

Jharkhand Weather Update: झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदल जायेगा। राज्य में जल्द ही बारिश हो सकती है। 4 से 6 जनवरी तक बारिश की संभावना है। रांची, बोकारो, पलामू, गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 3, 7 और 8 जनवरी की सुबह कोहरा या धुंध रहेगी और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 3 और 4 जनवरी की सुबह कोहरा या धुंध रह सकती है और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्क रह सकता है। 5 से 6 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है। 7 और 8 जनवरी की सुबह कोहरा या धुंध रह सकती है और बाद में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्क रह सकता है। यह भी पढ़ें-Jharkhand: अयोध्या से आए अक्षत का घर-घर वितरण शुरू

आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल 

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 3 जनवरी की सुबह कोहरा या धुंध रहेगी और फिर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 4 जनवरी से झारखंड में बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा जिले जैसे भाग। 5 जनवरी को पश्चिमी और मध्य भाग (रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हज़ारीबाग़, रामगढ़) में बारिश हो सकती है। छह जनवरी को राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)