देश Featured

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से बदला झारखंड का मौसम, 3 दिन तक होगी बारिश

रांची: पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (Jharkhand Rain Alert) हुई। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में देखा जा रहा है। इसके साथ ही डाल्टेनगंज और जमशेदपुर के ऊपर से गुजर रही मानसून टर्फ लाइन के कारण भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश (Jharkhand Rain Alert) हो रही है। अभिषेक आनंद ने बताया कि निम्न दबाव क्षेत्र की गंभीरता के कारण कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

2 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

चक्रवाती परिसंचरण के अलावा, जमशेदपुर से गुजरने वाली मानसून ट्रफ के कारण विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश (Jharkhand Rain Alert) हो रही है। अगले दो दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। 23 सितंबर तक प्रदेश में कई स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इस दौरान रांची और आसपास के इलाकों में भी बादल छाये रहेंगे। हल्की और मध्यम बारिश होगी। ये भी पढ़ें..कुड़मियों के पथराव में DSP, BDO समेत कई घायल, पुलिस ने...

खूंटी में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में खूंटी में सबसे ज्यादा 56.0 मिमी बारिश (Jharkhand Rain Alert) हुई। सिमडेगा में 34.2 मिमी, तोरपा में 45.0 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 25.0 मिमी, रामगढ़ में 18.5 मिमी, रांची में 17.6 मिमी, धनबाद में 18.2 मिमी, जामताड़ा में 13.8 मिमी मध्यम वर्षा हुई। 1 जून से अब तक राज्य में 614.0 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश 920.8 मिमी से 33 फीसदी कम है। रांची में सामान्य बारिश के मुकाबले अब तक 626.7 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 33 फीसदी कम है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)