देश Featured

Jharkhand Weather: गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन से दस्तक देगी बरसात

jharkhand-weather रांची: झारखंड के कई जिलों में तापमान (Jharkhand weather) अब भी 40 के पार है। कई इलाकों में हल्के बादलों ने डेरा जमा रखा है। राजधानी रांची में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप निकली और लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि अगले तीन से चार दिनों में मौसम करवट ले सकता है। प्रदूषण के चलते राजधानी रांची में सही मात्रा में बारिश नहीं हो रही है। प्रदूषण न होता तो अब तक गर्मी से कुछ राहत मिल जाती। हालांकि मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

रांची में छाए रहेंगे बादल -

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मौसम (Jharkhand weather) करवट लेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 29 मई तक राजधानी समेत कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बादलों की गर्जना के साथ बारिश की भी संभावना है। राज्य के उत्तर पूर्वी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में 25 और 26 मई को ओलावृष्टि की संभावना है। 27, 28 और 29 मई को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तेज सतही हवा चलने की भी संभावना है। ये भी पढ़ें..President Draupadi Murmu: झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल व सीएम ने किया स्वागत

सबसे गर्म रहा चाईबासा -

विभाग के मुताबिक जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी, वहां दिन में बादल छाए रह सकते हैं। शाम को चलने वाली ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिल सकती है, लेकिन जिन जिलों में बादल छाए रहेंगे, वहां दिन में लोगों को गर्मी का अहसास होगा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 21.8 डिग्री C देवघर में दर्ज किया गया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)