देश Featured

राजधानी वासियों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, कहीं बूंदाबांदी होगी

heat-in-jharkhand रांची: राज्य में इस समय सूर्यदेव अपनी तपिश दिखा रहे हैं। चिलचिलाती धूप अब झुलसाने लगी है। बढ़ती गर्मी के कारण पसीना छूट रहा है। ऐसे में लोगों को अब बारिश की दरकार है। हालांकि रांची स्थित मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को जानकारी दी कि रांची और आसपास के जिलों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. उन्होंने बताया कि 15 मई से 20 मई तक रांची में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। अगले दो से तीन दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वानुमान के मुताबिक संथाल परगना के लोगों को इस गर्मी से राहत मिल सकती है। ये भी पढ़ें..Ranchi ATS के हत्थे चढ़े दो शातिर, विधायक प्रतिनिधि की हत्या में थे शामिल वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 16 से 18 मई तक संथाल परगना के कुछ इलाकों में बौछारें पड़ने की संभावना है।इसका असर कोल्हान के कुछ हिस्सों में भी हो सकता है। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 18 मई तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य में 15 जिले ऐसे हैं, जहां पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। इनमें जमशेदपुर, डाल्टनगंज, बोकारो, देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, गोड्डा, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़, सिमडेगा, साहिबगंज और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)