Jharkhand weather: 15 अक्टूबर तक मानसून की वापसी, ऐसा रहेगा मौसम

19

uttarakhand-weather

रांची: राज्य में मौसम साफ हो गया है। बीते दिनों पांच दिनों तक बारिश (Jharkhand weather update) हुई, जिसके बाद से आसमान एकदम साफ हो गया है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले 36 से 48 घंटे के अंदर राज्य के अधिकांश हिस्से से मानसून के वापस लौट जाने की उम्मीद है। इस दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि इस बार मानसून (Jharkhand weather update) की विदाई में देरी हो सकती है। 12 से 13 अक्टूबर तक अधिकांश जिलों से मानसून की विदाई होगी। पूरे झारखंड से 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से मानसून के लौटने की उम्मीद है। इन दिनों तक न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान हल्की बारिश (Jharkhand weather update) होने की भी संभावना बन रही है लेकिन बारिश परेशान करने वाली नहीं होगी।

ये भी पढ़ें..Khunti: खूंटी के पंडाल में दिखेगी झारखंड की संस्कृति, बांस से हो रही सजावट

दो से तीन डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

बादलों के छंटने के साथ ही तापमान (Jharkhand weather update) में गिरावट आनी शुरू हो गयी है। तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है। सर्वाधिक बारिश वाले इलाके चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में हल्के बादल छाये रहेंगे। दिन में उमस परेशान करेगी जबकि शाम में मौसम सुहाना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक कोडरमा में आसमान में साफ रहेगा। अगले तीन दिनों में तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है। पलामू, गढ़वा व लातेहार में वर्षा नहीं हुई। इस लिए अधिकतम में बढ़ोतरी जारी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)