Jharkhand: प्रचंड गर्मी व लू की चपेट में झारखंड, स्कूलों में बढ़ीं छुट्टियां

0
23

jharkhand-heat-schools-closed

Jharkhand weather updates : भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। तेज धूप और उमस से लोग तो परेशान हैं हीं, साथ ही बेजुबानों की हालत भी ठीक नहीं है। झारखंड को गर्मी और लू से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जिसे देखते हुए सरकार ने झारखंड में स्कूलों (Jharkhand Schools closed) को 14 जून तक बंद रखने का फैसला किया है।

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। कई जिलों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब है। सुबह से शाम पांच बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं हैं। 18 से 20 जून तक बौछारें पड़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के तापमान की बात करें तो गोड्डा का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें..गर्मियों में भी यहां रहती है ठंड, बेहद खूबसूरत है ‘झारखंड…

पांच दिन की देरी से दस्तक देगा मानसून –

मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। प्रदेश के नौ जिलों में पारा 40 के पार पहुंच गया है। प्रदेश में मानसून 18 से 20 जून के बीच प्रवेश करेगा। झारखंड में मानसून आमतौर पर 14 से 15 जून के बीच प्रवेश करता है। इस बार पांच दिन की देरी से प्रवेश की संभावना है।

15 जून तक हीट वेव का येलो अलर्ट –

पूरे प्रदेश में इन दिनों गर्मी व लू चल रही है। इस सप्ताह भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। वहीं, मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में 15 जून तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राज्य सरकार ने 12 जून से 14 जून तक झारखंड के सभी स्कूलों को बंद (Jharkhand Schools closed) करने का आदेश जारी किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)