Jharkhand: श्रीराम मंदिर के उद्घाटन पर राममय होगी रांची, होंगे कई कार्यक्रम

0
6

रांची (Jharkhand): श्री महावीर मंडल रांची महानगर अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन और भगवान राम की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रांची राममय होगी। रांची में भी कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सोमवार को कुणाल अजवानी, महामंडलेश्वर पंडित सूर्यमणि त्यागी, रांची विधायक सीपी सिंह ने भी संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1:00 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। जब अयोध्या में आरती होगी, उसी समय यहां महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती के बाद महाभंडारा का भी आयोजन किया गया है, जो दोपहर 2:00 बजे से देर रात तक चलेगा। शाम को मंदिर परिसर के चारों ओर 11 हजार दीपों से मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर से 25 हजार झंडे भक्तों के बीच बांटे जायेंगे। 22 जनवरी को सभी झंडों को अपने-अपने घरों में स्थापित करने का अनुरोध किया जायेगा।

ये भी पढ़ें..Palamu: अधिवक्ता संघ के चुनाव में मतगणना के दौरान हंगामा, नतीजे सुरक्षित

उन्होंने बताया कि समिति की ओर से काली मंदिर, श्री हनुमान मंदिर मल्हा टोली, राम जानकी मंदिर समेत रांची के सभी मंदिरों को भी सजाया जायेगा. श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के चल रहे सौंदर्यीकरण का कार्य भी 22 जनवरी से पहले पूरा कर लिया जाएगा और 22 जनवरी को इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का मंदिर परिसर के बाहर स्थापित कर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)