हिमाचल में कांग्रेस की जीत से झारखंड में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने खिलाया लड्डू

46

रांची: हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत पर झारखंड प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया। पार्टी नेताओं ने गुरुवार को पटाखा फोड़कर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अविनाश पांडे, राजेश ठाकुर और आलमगीर आलम जिंदाबाद के नारे लगाये।

मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जीत इस देश की राजनीति को एक नया आयाम देगा। आज देश की जनता केंद्र की गलत नीतियों के कारण जिन सवालों से दो चार हो रही है। उसी का जवाब है। हिमाचल का चुनावी परिणाम बढ़ती महंगाई बेरोजगारी नफरत की राजनीति किसानों की समस्या ये आज असल मुद्दे हैं। यही कारण है कि आज गुजरात को छोड़ अन्य कई राज्यों में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है ।

प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि यह जीत इस बात का संदेश है कि देश का जन मानस परेशान हैं। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी इस बात की जीत का संदेश है कि कैसे केन्द्रीय एजेंसियों एवं संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश का राजनीतिक मिजाज बदल रहा है।

प्रवक्ता डॉ एम तौसिफ ने कहा कि देश के मूल मुद्दों पर सरकार को जवाब देना ही होगा। विभाजनकारी नीतियों नफरत की राजनीति की उम्र ज्यादा नहीं हो सकती है। अब जनता भाजपा के भुलावे में नहीं आने वाली है। इस मौके पर राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसिफ, निरंजन पासवान, डॉ राकेश किरण, जगदीश साहू, पप्पू अजहर, नेली नाथन, सलीम खान, सुरेन राम, अजय सिंह, छोटू सिंह, गौरव सिंह, गुलाम रब्बानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)