Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमJharkhand: ATS को बड़ी सफलता, रंगदारी वसूल कर जा रहे बदमाश चढ़े...

Jharkhand: ATS को बड़ी सफलता, रंगदारी वसूल कर जा रहे बदमाश चढ़े हत्थे

jharkhand-police-

रांची: झारखंड एटीएस को गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह (aman srivastava gang) के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने शुक्रवार को अमन श्रीवास्तव गिरोह के दो अपराधियों एजाज और एम. सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 50 लाख रुपये बरामद किये गये हैं।

अमन श्रीवास्तव गिरोह (aman srivastava gang) के दोनों अपराधी राजधानी के एक बड़े व्यवसायी से रंगदारी वसूल कर पतरातू जा रहे थे। इसी दौरान एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों अपराधियों ने एटीएस को बताया है कि वे अपने मालिक अमन श्रीवास्तव के कहने पर रांची के एक बड़े व्यवसायी से रंगदारी के तौर पर यह रकम वसूल कर रामगढ़ जा रहे थे। मामले में एटीएस की कार्रवाई अभी भी जारी है। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें..धनबाद में छह करोड़ के जंगली सूअर के दांत बरामद, तस्कर गिरफ्तार

रांची जेल में बंद है अमन श्रीवास्तव

कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव (aman srivastava gang) को झारखंड एटीएसएच ने 16 मई को मुंबई से गिरफ्तार किया था। गुप्त सूचना के आधार पर अमन श्रीवास्तव को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह मुंबई से सूरत भागने की फिराक में था। उसके खिलाफ रांची, रामगढ़, लोहरदगा, हजारीबाग और लातेहार जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। अमन श्रीवास्तव फिलहाल रांची जेल में बंद है।

गैंग में लड़कियां भी शामिल

अमन श्रीवास्तव (aman srivastava gang) गिरफ्तारी से पहले सालों तक अलग-अलग शहरों में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। जांच में पता चला कि अमन श्रीवास्तव किसी भी स्थान पर एक दिन से ज्यादा नहीं रुकता था। उसने सिम कार्ड का इस्तेमाल भी सिर्फ एक बार किया ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन का पता न चल सके। रंगदारी वसूलने के लिए वह गैंग में 14 खास लोगों को शामिल कर रहा था, जिसमें आधा दर्जन लड़कियां भी थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें