देश Featured

ईडी की कार्रवाई के बाद Jharkhand में हालात बिगड़ने की आशंका, पुलिस अलर्ट

Jharkhand News: ईडी की कार्रवाई के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस मुख्यालय जिलों से पल-पल की जानकारी ले रहा है। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस मुख्यालय सतर्क है, साथ ही जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया गया है। सड़क जाम की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। रेलवे की सुरक्षा का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। पुलिस मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में प्रमंडलवार डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जोनल आईजी को निगरानी रखने और पुलिस मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम को जानकारी देने को कहा गया है। राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों को अपने जिलों के नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने के लिए कहा गया है। पुलिस मुख्यालय को सूचना मिली है कि ईडी की कार्रवाई के विरोध में लोहरदगा, रामगढ़, दुमका और बोकारो में हालात बिगड़ने की आशंका है। खुफिया विभाग ने इसकी पुष्टि की है। ये भी पढ़ें: Hemant Soren की पत्नी Kalpana हो सकती हैं झारखंड की नई...

200-200 पुलिस बल तैनात

अगर ईडी की कार्रवाई की जानकारी मिली तो इन जिलों में सबसे पहले सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। राजभवन को घेरने के लिए कार्यकर्ताओं का सैलाब बस आदि से रांची पहुंच सकता है। इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए सभी जिलों को सुरक्षात्मक तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। हालात को देखते हुए प्रशिक्षण शाखाओं से लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर तक 200-200 पुलिस बल तैनात किये गये हैं।

स्थिति पर पुलिस मुख्यालय की नजर

जिलों में स्थित भाजपा कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रसिद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं, उनके आवासों और भाजपा के झंडे वाले वाहनों को भी सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा निशाना बनाया जा सकता है। आशंका को देखते हुए पुलिस मुख्यालय कड़ी नजर रख रहा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)