spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशनशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, रांची रेलवे स्टेशन से 45...

नशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, रांची रेलवे स्टेशन से 45 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand News : रेलवे सुरक्षा बल ने रांची स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से कुल आठ बोरियों में 45 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में बिहार के बक्सर निवासी चंदा कुमार चौधरी, अभिषेक प्रधान और उपेंद्र चौधरी शामिल है।

आरपीएफ निरीक्षक ने दी मामले की जानकारी           

आरपीएफ निरीक्षक शिशुपाल कुमार ने गुरुवार को बताया कि, रांची रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर लगातार मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की फ्लाइंग टीम, आरपीएफ रांची तथा सीआईबी रांची की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है।

अभियुक्तों के पास से 8 बोरियों में 45 किलो गांजा बरामद  

बता दें, रांची स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ओवरब्रिज के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को बैगों में भारी सामान के साथ बैठे देखा गया। संदेह होने पर तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके बैग की जांच की गई। इनके पास कुल 8 बोरियों में 45 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। सहायक सुरक्षा आयुक्त , अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी पैकेटों की डीडी किट से जांच की गई, जो पॉजिटिव पाई गई। बरामद गांजा की कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये बताया गया है।

ये भी पढ़ेंः- MahaKumbh भगदड़ की जांच करेगा न्यायिक आयोग, मृतकों के आश्रितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा

Jharkhand News :  संदिग्धों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज    

बता दें, सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, गांजा और संदिग्धों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया गया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें