नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर फिरा पानी, 15 किलो का लैंडमाइंस बरामद

0
34
बम

चाईबासाः झारखंड पुलिस और सुरक्षाबलों ने भाकपा माओवादियों के मंसूबे को एक बार फिर से विफल करने में सफलता हासिल की है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के दौरान झारखंड के पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले के सारंडा जंगल की सीमा से लगे ओडिशा के केवलंग थाना क्षेत्र के पुर्णापानी-सोयम्बा ग्रामीण सड़क मार्ग में लगाए गए 15 किलो ग्राम का लैंडमाइंस बरामद किया है।

ये भी पढ़ें..5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, बनाया ये मास्टर प्लान!

सुरक्षाबलों को उड़ाने की थी साजिश

जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल सर्च अभियान पर निकले थे। इसी दौरान 15 किलोग्राम का लैंड माइंस लगा हुआ था। लैंडमाइंस सुरक्षा बलों को उड़ाने की नीयत से जंगल के रास्ते में जमीन के नीचे लगाया गया था। लैंड माइंस को गुरुन्डिया कैंप (राउरकेला) में तैनात सीआरपीएफ की बी एंड सी क्वाई, 19 वीं बटालियन के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर उसे जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया। CRPF के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सर्च अभियान के दौरान विफल कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि सारंडा से सटा उक्त जंगल क्षेत्र में नक्सली नेता अनमोल उर्फ समर का दस्ता निरंतर सक्रिय रहता है। नक्सलियों की सक्रियता की खबर के बाद सीआरपीएफ की उक्त टीम ओडिशा पुलिस के साथ उक्त जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए लैंड माइन का पता चला जिसे बम निरोधक दस्ता ने सावधानी पूर्वक निकाल जंगल में ही नष्ट कर दिया। इस शक्तिशाली लैंड माइंस से नक्सली सीआरपीएफ और पुलिस को भारी नुकसान पहुंचा सकते थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)