Jharkhand: नक्सली खुदी मुंडा ने किया आत्मसमर्पण, छह लाख का था इनाम

0
42

Surrender

रांची: प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई माओवादी के छह लाख के इनामी खुदी मुंडा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। झारखंड पुलिस ने उस पर पांच लाख और एनआईए ने एक लाख का इनाम रखा था। बुधवार को उसने खुद गुमला के कुरूमगढ़ थाने में सरेंडर कर दिया। नक्सली संगठन में उसका पद सबजोनल कमांडर का था।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक उनके आत्मसमर्पण की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ गुमला, सिमडेगा और लातेहार के कई थाने में दर्जनों मामले दर्ज हैं। खुदी चैनपुर ब्लॉक भवन को उड़ाने और चैनपुर पुलिस पर हमला कर 4 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहा है।

ये भी पढ़ें..Jharkhand: ED की बड़ी कार्रवाई, सीएम प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की जब्त होगी संपत्ति

दरअसल, पुलिस ऑपरेशन में दो नक्सलियों के मारे जाने के बाद खुदी मुंडा डर गया था। इसी साल एक जून को तीन लाख के इनामी तुंजो गांव निवासी राजेश ओरांव को पुलिस ने आंजन और मैरवा रोड पर मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं, दो जून को चैनपुर के टोंगो जंगल में छह लाख का इनामी कमांडर लाजिम अंसारी मारा गया। इधर, पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसके चलते कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)