देश Featured

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, जमकर होगी बारिश

weather-forecast-in-jharkhand Jharkhand Weather Update: रांची: झारखंड में एक बार फिर मानसून (Jharkhand Monsoon) सक्रिय हो गया है। राजधानी रांची में शनिवार देर रात करीब दो घंटे तक जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि दो अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस कारण सभी जिलों में बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसका करीब पांच दिनों तक असर रह सकता है। रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्से में रविवार सुबह से बादल घिरे हुए हैं। मौसम में उमस बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि रांची के अलावा गुमला, सिमडेगा आदि जिलों में भी अच्छी बारिश (Jharkhand Monsoon) हो रही है। मानसून की सक्रियता से अगले तीन दिन तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। ये भी पढ़ें..Palamu: अब झारखंड में भी बाघ की दहाड़, पांच साल बाद... झारखंड में अभी औसत से 49 फीसदी कम बारिश हुई है। इसके कारण यहां धान की रोपनी भी प्रभावित हुई है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में अभी लक्ष्य से काफी कम मात्र 13 फीसदी ही धान की रोपनी हो सकी है। जानकारों के मुताबिक खेती के लिए बारिश अब तक 436 मिमी से ज्यादा होनी चाहिए थी। राज्य में कई जिले ऐसे हैं जहां अब तक रोपा नहीं हुआ है। इनमें खूंटी, गढ़वा, पलामू, लातेहार, सरायकेला, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो आदि जिले शामिल हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)