देश Featured

Jharkhand Monsoon: झारखंड में तेज बारिश व वज्रपात, जानें कैसा रहेगा मौसम

rain-in-ranchi रांची: झारखंड में मानसून (Monsoon in Jharkhand) के आगमन के साथ ही मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी रांची में मंगलवार दोपहर तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। इससे लोगों को भीषण गर्मी और धूप से राहत मिली। मंगलवार को राजधानी रांची का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले कुछ दिनों तक राजधानी और अन्य जिलों में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को आंधी से सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि 19 जून को मानसून (Monsoon in Jharkhand) ने संथाल परगना से प्रदेश में दस्तक दी थी। ऐसे में सूखे के मौसम में बारिश के कारण आंधी चलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक आंधी चलने की प्रबल संभावना है। इन तीन दिनों के दौरान राज्य में मानसून (Monsoon in Jharkhand) पूरी तरह से मजबूत रहेगा। इसको लेकर चेतावनी भी जारी की गई थी। ये भी पढ़ें..Jagannath Rath Yatra: पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा शुरू, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह

आंधी व तूफान से बचाव कैसे करें

  • पेड़ के नीचे मत रहो। क्योंकि, हवा के झोंके से पेड़ की शाखाएं गिर सकती हैं।
  • इस दौरान अगर आप घर से बाहर हैं तो ऊंची जमीन या सुनसान पेड़ों से बचें और सुरक्षित जगह पर शरण लें।
  • आंधी के बाद गिरी पेड़ की शाखाओं से सावधान रहें। बिजली के तारों से दूर रहें।
  • गड़गड़ाहट और बिजली की तत्काल चेतावनी प्राप्त करने के लिए आप दामिनी और सचेत ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)