Home प्रदेश रायपुर में झारखंड के विधायक बोले- सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र, हम...

रायपुर में झारखंड के विधायक बोले- सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र, हम डरने वाले नहीं

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट में ठहराए गए झारखंड के विधायकों ने गुरुवार रात भारी सुरक्षा के बीच संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि हेमंत सोरेन सरकार स्थिर है। मुख्यमंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। संवाददाता सम्मेलन को सत्ताधारी दल के विधायक स्टीफन मरांडी, दीपिका पांडेय, सुदिव्य सोनू, भूषण बाड़ा और झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संबोधित किया। दीपिका ने कहा कि हमें अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें..खूंटी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन…

खरीद-फरोख्त के सवाल पर स्टीफन मंराडी ने कहा कि महाराष्ट्र में क्या हुआ, पता है कि नहीं। दीपिका पांडेय ने कहा कि घर में चोरी का डर होगा तो ताला मजबूत लगाना पड़ता है। हम सभी बहुमत की सरकार को बचाना चाहते हैं। हमारी संख्या 50 से अधिक है। हमें अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। यह शर्मनाक है। विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि जो थैलियों में पैसे लेकर घूम रहे हैं, क्या उनसे पूछने की ताकत है।

दीपिका ने कहा कि हम यहां हैं। प्रदेश में जनहित के काम हो रहे हैं। आज कैबिनेट में जो फैसले लिए गए, उससे झारखंड की जनता खुशी मना रही है। हम उनकी खुशी में शामिल नहीं हो पा रहे है। आज हम आपके सामने यह बताने आए हैं कि हम सब एक है। हम सब एकता दिखाने के लिए आए है। विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है। झारखंड में अभी भी हमारी सरकार है और मुख्यमंत्री रोज फैसले ले रहे हैं। हम सरकार में रहकर केंद्र सरकार की सभी स्कीमों पर काम कर रहे हैं। इसके बाद भी केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। हम डरने वाले नहीं हैं।

झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज, राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली रवाना

झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार सुबह अचानक दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में उनकी किसी भी राजनीतिक शख्सियत से मुलाकात करने की फिलहाल सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को यूपीए प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। इधर, राज्य सरकार ने पांच सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

Exit mobile version