Home देश National Games 2022: राष्ट्रीय खेल में जलवा दिखाएगी झारखंड मलखंब टीम, अहमदाबाद...

National Games 2022: राष्ट्रीय खेल में जलवा दिखाएगी झारखंड मलखंब टीम, अहमदाबाद रवाना

रांची: 36वें राष्ट्रीय खेल में भाग लेने झारखंड मलखंब टीम मंगलवार को अहमदाबाद रवाना हो गयी। भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर की ओर से हटिया रेलवे-स्टेशन से पुरुष और महिला मलखंब टीम को रवाना किया।

झारखंड टीम पुरुष वर्ग में कौशल कुमार (कप्तान), संजय कुमार (उप कप्तान), राॅकी कुमार, जीतेश कुमार,राकेश कुमार नायक और शनि कुमार शामिल हैं। महिला वर्ग में सरिता कुमारी (कप्तान), खुशी कुमारी (उप कप्तान), सिम्पी कुमारी, अनुशिखा कुमारी, प्रीति कुमारी, कावेरी कुमारी, प्रशिक्षक विवेक कुमार और टीम प्रबंधक शुभम सिंह शामिल हैं। तकनीकी अधिकारी के रूप में अजय झा, इस्तियाक अंसारी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें..मध्य प्रदेश में बिजली कर्मचारियों के तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन…

इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंत्री सह कांके विधायक प्रतिनिधि हरिनाथ साहू, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिठौरिया कांके की संचालिका बीके राजमती, भारतीय जनता युवा मोर्चा कांके के अध्यक्ष श्रवण गोप, पंचायत समिति बाडू के सदस्य अशोक उरांव ने खिलाड़ियों को माला एवं तिलक लगाकर रवाना किया। साथ ही सभी ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन और अग्रिम जीत की शुभकामनाएं भी दी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version