Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमlove jihad: मॉडल मानवी के साथ लव-जिहाद मामले में पुलिस ने लिया...

love jihad: मॉडल मानवी के साथ लव-जिहाद मामले में पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच के लिए मुंबई हुई रवाना

model-manvi-tanveer

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में लव जिहाद (love jihad) के मामले की जांच करने रांची पुलिस गुरुवार को मुंबई गई है। मुंबई में रहने वाली मॉडल से रांची पुलिस पूछताछ करेगी और पूरे मामले की जानकारी लेगी। साथ ही मॉडल का बयान दर्ज करेगी। बिहार के भागलपुर की रहने वाली एक मॉडल ने रांची के एक मॉडलिंग स्कूल के संचालक तनवीर अख्तर पर धोखा देने, शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसने मुंबई के वर्सोवा थाने में मंगलवार को तनवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

यश बन तनवीर ने दिया धोखा

एफआईआर को मुंबई पुलिस ने झारखंड ट्रांसफर कर दिया। गोन्दा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। रांची पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। केस के जांच की जिम्मेदारी एसआई विवेक कुमार के पास है। पुलिस आरोपित तनवीर अख्तर से संपर्क स्थापित करने की कोशिश में है। मॉडल का आरोप है कि तनवीर (love jihad) ने नाम बदलकर उसके साथ धोखा किया। वह नहीं जानता था कि वह एक मुसलमान है।

ये भी पढ़ें..झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति बने UGC की कमेटी के अध्यक्ष

इसके बाद तनवीर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। शादी के लिए भी परेशान करने लगा। परेशान होकर जब पीड़िता मुंबई गई तो उसने वहां आकर उसकी पिटाई कर दी। उसके परिवार वालों को धमकाया। पीड़ित मॉडल ने कहा कि जब मुझे कोई रास्ता नजर नहीं आया तो मैंने पुलिस से शिकायत की और अब न्याय की गुहार लगा रही हूं। मामले के आरोपी तनवीर अख्तर ने कहा कि उसने कभी अपना नाम नहीं बदला। उनके साथ मॉडल काम करती थी।

सोशल मीडिया पर मॉडल का वीडियो किया अपलोड

उसने मेरे व्यवसाय में लाखों का नुकसान किया। जब मैं नुकसान की भरपाई के लिए पैसे मांगने लगा तो उसने मुझ पर झूठे आरोप लगा दिए। मैं मुसलमान हूं, वह जानती है कि वह मुझे लव जिहाद के नाम पर आसानी से फंसा सकती है। मुझे देश के कानून पर भरोसा है कि न्याय होगा। गौरतलब है कि मॉडल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें