झारखंड को मिला विस्टाडोम कोच, न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी में मिलेगी सुविधा

0
20

vistadom-coach

रांची: झारखंड के रांची रेल मंडल में पहली बार विस्टाडोम कोच आने जा रहा है। यह कोच न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी (New Giridih-Ranchi Intercity) एक्सप्रेस में लगाया जायेगा। 12 सितंबर को यह स्पेशल ट्रेन विस्टाडोम कोच के साथ रांची पहुंचेगी। गिरिडीह में सुबह 10 बजे इसे हरी झंडी दिखायी जायेगी। यह कोच बेहद खूबसूरत और सुखद अनुभव वाला होगा।

सरकार इस कोच के जरिए पर्यटकों को आकर्षित करने पर फोकस कर रही है। यह ट्रेन जमुआ, धनवार, महेशपुर, कोडरमा, हज़ारीबाग़ टाउन, बरकाकाना-मेसरा और टाटीसिल्वे होते हुए रांची तक जायेगी। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि यात्री विस्टाडोम से यात्रा का पूरा आनंद ले सकें। रास्ते में पड़ने वाले मनोरम और प्राकृतिक सौन्दर्य को महसूस करें। ट्रेन में कुल 13 कोच होंगे। नई गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन (New Giridih-Ranchi Intercity) को दूसरी ट्रेन से हज़ारीबाग़ टाउन से जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें..Jharkhand: झारखंड में सहायक शिक्षकों की भर्ती पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

यह जानकारी रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने साझा की है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा, जिसके तहत किसी ट्रेन में विस्टाटॉम कोच जोड़ा जा रहा है। ऐसा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विस्टाडोम कोच में बड़ी कांच की खिड़कियां होती हैं। इनमें से छह पारदर्शी होंगे। इससे यात्री को साइड के साथ-साथ ऊपर का दृश्य भी देखने में मदद मिलेगी। कोच का निर्माण ICF द्वारा किया गया है। इस कोच में 42 से 44 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसकी शानदार सीट 180 डिग्री पर घूम सकेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)