Jharkhand: सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आज, 3.22 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

55

Jharkhand News: झारखंड सामान्य स्नातक पात्र संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 28 जनवरी और 4 फरवरी को होगी। 2025 पदों पर नियुक्ति के लिए इस परीक्षा में करीब 6.50 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन यानी 28 जनवरी को होने वाली परीक्षा में करीब 3.22 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा राज्य के सभी 24 जिलों और अनुमंडल मुख्यालयों में 735 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा के लिए रांची जिले में 113 केंद्र बनाये गये हैं। इन केंद्रों पर लगभग 54,300 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। परीक्षा तीन पालियों में होगी. 4 फरवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 28 जनवरी से डाउनलोड करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर एक लिंक प्रकाशित किया जाएगा।

चयन के बाद इन पदों पर होंगी नियुक्तियां 

झारखंड सामान्य स्नातक अर्हता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 28 जनवरी को है। रांची जिले में 113 केंद्र बनाये गये हैं, जबकि झारखंड में 735 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। नियुक्ति की इस प्रक्रिया के तहत कुल 2025 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की बहाली की जायेगी। इसमें सर्किल इंस्पेक्टर सह विधि पदाधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, योजना सहायक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: ED के समन के बाद अचानक दिल्ली रवाना हुए सीएम Hemant Soren, कयासों का दौर जारी

कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा की तैयारी

जेएसएससी के परीक्षा नियंत्रक ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन में सहयोग करने की अपील की है। यह भी कहा गया है कि झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम और निवारण के उपाय) अधिनियम-2023 को 29 नवंबर 2023 से अधिसूचित किया गया है। यह कानून सामान्य स्नातक योग्यता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में सख्ती से लागू किया जाएगा। जेएसएससी ने उम्मीदवारों और उनके माता-पिता से यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि उनके द्वारा कभी भी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन न किया जाए, जिसके कारण उन्हें इस अधिनियम के कड़े दंड प्रावधानों के तहत सजा का सामना करना पड़े।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)